जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी। जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
![]()




