ब्रेकिंग न्यूज़अपराधपाकुड़

Pakud News:अपहृत युवती सकुशल बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

Views: 47
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

एसआईटी की त्वरित कार्रवाई,गोड्डा से दबोचे गए आरोपी

पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि जमरी गांव की एक युवती का तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Pakud News:अपहृत युवती सकुशल बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान एसआईटी ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया तथा इस मामले में गोड्डा जिले के तीन आरोपियों—हिरलाल डुडू, सुरेश हेंब्रम और राजेश मरांडी—को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे अभियान में अमड़ापाड़ा थाना, तकनीकी सेल तथा पुलिस बल के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button