ब्रेकिंग न्यूज़जेएमएमझारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार

रामगढ़ के नेमरा गांव में 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि,सीएम करेंगे प्रतिमा अनावरण

Views: 79
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

रामगढ़। शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने अधिकारियों के साथ नेमरा गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रामगढ़ के नेमरा गांव में 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि,सीएम करेंगे प्रतिमा अनावरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिस स्थान से शिबू सोरेन ने अपने आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी स्थान को प्रतिमा स्थापना के लिए चिन्हित किया गया है, जहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के आवास से लेकर लुकैयाटांड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, टेंट और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button