समाज सेवी ने रक्तदान कर युवती की बचाई जान


गुलाम मोहम्मद की रिपोर्ट,
धुरकी- जरूरतमंद लोगों के बीच शहर गांव के कई ऐसे समाजसेवी है जो अपना ब्लड देकर किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते है। इनको सिर्फ मालूम यह हो जाए कि कोई भी व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी व रक्त की कमी से उसकी जान जा सकती है उनकी मदद व ब्लड देने में पीछे नहीं हटते हैं वहीं धुरकी प्रखंड अंतर्गत खाला पंचायत के समाज सेवी मोहम्मद एकलाख अंसारी ने रांची हास्पिटल में जाकर ब्लड डोनेट किया उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक साल ब्लड डोनेट कर रहा हूं उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर मेरे मित्रों ने भी ब्लड डोनेट किया उन्होंने कहा कि ब्लड कि अभाव में किसी भी व्यक्ति का जान ना जाए इसलके लिए हम सभी मिलकर हमेशा प्रयास करते रहते हैं । मैं हमेशा समाज सेवा को मानव जीवन का एक अंग मानता हूं ।आने वाला दीनों हमको जितना हो सके मैं मदद करूंगा
![]()




