स्थानीय समाचार

लातेहार में NITI TARA की शुरुआत, योजनाओं की निगरानी होगी और प्रभावी

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

लातेहार में NITI TARA की शुरुआत, योजनाओं की निगरानी होगी और प्रभावी

लातेहार: सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बेहतर निगरानी एवं समीक्षा के उद्देश्य से नीति आयोग द्वारा विकसित एनआईटीआई तारा (टूलकिट फॉर एनालिसिस, रिव्यू एंड एक्शन) का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की।

उपायुक्त ने कहा कि एनआईटीआई तारा एक डिजिटल प्रणाली है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विश्लेषण, समीक्षा और समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता बढ़ेगी, साथ ही प्रशासन को तथ्य आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में अधिकारियों को एनआईटीआई तारा के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, डैशबोर्ड के उपयोग, डेटा प्रबंधन और समीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सभी विभागों को पोर्टल पर समय पर सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा तय समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इस प्रणाली का प्रभावी उपयोग करें, ताकि योजनाओं की लगातार निगरानी हो सके और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित पदाधिकारी तथा फेलो उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button