ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़

पाकुड़ में SIR-2026 की समीक्षा, 90% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य तय

Views: 60
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

संवाददाता: पाकुड़

पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए।

पाकुड़ में SIR-2026 की समीक्षा, 90% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य तय

समीक्षा के दौरान प्रखंडवार गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, एएसडीडी सूची, अनमैप्ड मतदाता, प्रपत्र वितरण सहित लंबित कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। जिन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन धीमा पाया गया, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर अगले दिन शाम तक न्यूनतम 90 प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके समयबद्ध निष्पादन में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन प्राप्त प्रपत्रों का उसी दिन डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी करने को कहा।

उन्होंने गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रपत्र की सावधानीपूर्वक जांच कर त्रुटियों को सुधारते हुए ही अपलोड किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध व अद्यतन तैयार हो सके।

पाकुड़ में SIR-2026 की समीक्षा, 90% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य तय

बैठक में एएसडीडी सूची, अनकलेक्टेबल प्रपत्र, अनमैप्ड मतदाता व डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए SIR-2026 के कार्यों को शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शुद्ध व त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और सभी को समन्वय व जिम्मेदारी के साथ कार्य कर पाकुड़ जिले को बेहतर प्रदर्शन दिलाना चाहिए।

Loading

पाकुड़ में SIR-2026 की समीक्षा, 90% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य तय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button