ब्रेकिंग न्यूज़गढ़वा

गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर सख्ती,अवैध वसूली करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई: BDO

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर सख्ती,अवैध वसूली करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई: BDO

बरडीहा (गढ़वा) संवाददाता।
प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत आदर गांव में जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर कुर्बान अंसारी द्वारा राशन कार्डधारियों से e-KYC के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डीलर द्वारा गरीब एवं असहाय कार्डधारियों से प्रति व्यक्ति ₹50 e-KYC शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे थे। इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर e-KYC करने से इनकार किया जा रहा था। इसके अलावा सरकार द्वारा निःशुल्क दिए जाने वाले राशन पर भी ₹2 प्रति किलो की दर से राशि ली जा रही थी, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरंजन कुमार को ऑन-स्पॉट जांच का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कार्डधारियों के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही पाए गए।

इस संबंध में BDO प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए विस्तृत प्रतिवेदन जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

प्रखंड प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी राशन दुकान पर इस तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रखंड मुख्यालय को दें, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button