बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, BDO ने BLO को सहयोग करने की अपील की

बरडीहा प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को पूर्ण सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि BLO घर-घर जाकर Enumeration Form भरवा रहे हैं, जो मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में किसी भी स्थिति में BLO को मना न करें और फॉर्म भरने में सक्रिय सहयोग करें।

BDO ने स्पष्ट किया कि फॉर्म में सही और पूरी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी देने से भविष्य में मतदान के दौरान परेशानी हो सकती है। उन्होंने मतदाताओं से नाम, पिता/पति का नाम, आयु, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने और दोबारा जांचने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी चुनावों में कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ व विश्वसनीय बने। साथ ही, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया से भी इस जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की।
![]()




