स्थानीय समाचारपलामू

उपायुक्त ने आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Palamu:-उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की.समाहरणालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने विभिन्न एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.इस दौरान उन्होंने एनएफएसए,ग्रीन कार्ड,सोना-सोबरन धोतीसाड़ी योजना,आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना,आदि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये.इसके पूर्व उन्होंने डीएसओ प्रीति किस्कू से जिले में विभिन्न कार्डधारियों की संख्या,गोडाउन से डीलर तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों की संख्या से अवगत हुए.

उपायुक्त ने आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

ग्रीन राशन कार्ड में पेंडेंसी व धोती-साड़ी वितरण योजना की भी हुई समीक्षा

उपायुक्त ने ग्रीन राशन कार्ड में पेंडेंसी की प्रखण्डवार समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने सभी बीएसओ को उनके लॉगिन में पड़े आवेदनों का वेरिफिकेशन के पश्चात डीएसओ लॉगिन में भेजने की बात कही.उन्होंने कहा कि वैलिड डॉक्यूमेंट के बगैर डीएसओ लॉगिन में आवेदन भेजने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.इसी तरह उपायुक्त ने सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना अंतर्गत धोती-साड़ी लुंगी का वितरण ससमय करने के निर्देश दिये.इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने शत- प्रतिशत आधार सीडिंग पर बल दिया.उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पीवीटीजी परिवारों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की बात कही.उन्होने कहा कि खाद्यान्न वितरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.मौके पर उपरोक्त के अलावे सभी एजीएम व एमओ सहित एफसीआई के अकाउंटेंट पंकज तिवारी व आपुर्ति विभाग के अंजय पांडेय उपस्थित थे.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button