ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़

पाकुड़ में पत्रकार नेता सुखनंदन बंजारे को भावभीनी श्रद्धांजलि,शोक सभा आयोजित

Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

पाकुड़। पाकुड़ शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के बैनर तले भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुखनंदन बंजारे के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने सुखनंदन बंजारे के निधन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि में संगठन के सभी आधिकारिक मनोरंजन, उत्सव एवं हर्षोल्लास से जुड़े कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

पाकुड़ में पत्रकार नेता सुखनंदन बंजारे को भावभीनी श्रद्धांजलि,शोक सभा आयोजित

शोक सभा में जेजेए के पाकुड़ जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने कहा कि सुखनंदन बंजारे का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इसके उपरांत उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिले के दर्जनों पत्रकार एकजुट होकर अपने दिवंगत साथी के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते नजर आए। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह, शमशेर अहमद, सुदीप त्रिवेदी, इकबाल हुसैन, मोहम्मद काजीरुल शेख, बजरंग पंडित, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, सूरज कुमार, लव चौबे, गुंजन आनंद, अभिषेक तिवारी, यासीर अराफात, ममता जायसवाल सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button