मुहर्रम पर पलानी मुस्लिम टोला पहुंचे बबलू यादव, दी शुभकामनाएं


गोमिया। बांध पंचायत के ग्राम पलानी मुस्लिम टोला में 26 जून 2026 को मुहर्रम के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों को मुहर्रम की शुभकामनाएं और बधाई दी।
कार्यक्रम में तजिया के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला गया। युवाओं ने रंग-बिरंगे परिधान में लाठी-डंडा खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

बबलू यादव ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। हज़रत इमाम हुसैन की शहादत हमें सत्य और इंसाफ के रास्ते पर चलने की सीख देती है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
इस दौरान ‘बांध पंचायत की आवाज़’ और निशा बबलू यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मुहर्रम मनाया और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
![]()




