स्थानीय समाचार

पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार चरण सीमा पर :- जिला परिषद संग्राम सिंह

Views: 339
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार चरण सीमा पर :- जिला परिषद संग्राम सिंह

पाटन पलामू से सीताराम सोनी की रिर्पोट:-

पाटन (पलामू ):- प्रखंड अंतर्गत केलाहर पंचायत के पंचायत सचिव अहमद हुसैन के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 5000 हजार रूपये की मांग की जा रही है ऐसा आरोप केलहार पंचायत निवासी सुखदेव साव ने लगाया है।सुखदेव साव ने जानकारी देते हुए बताएं कि पिछले दिन हमारे पुत्र विजय साव उम्र 42 वर्ष कैंसर से पीड़ित था। जिनका निधन 20 नवंबर 2023 को हो गया।इसके बाद लगातार हम अपने पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव के पास से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पंचायत सचिव मेरा एक भी बात सुनने पर तैयार नहीं है। राजनीतिक दबाव के बाद मेरे सारे कागजात जमा लिए और बोल रहे हैं कि आपको जहां भी जाना है जा सकते है जब तक आप ₹5000 नहीं देंगे तो आपका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। इस विषय को लेकर सुखदेव साव ने पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह से मुलाकात करें,आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।जिला परिषद में आश्वासन देते हुए कहा है कि अगर पंचायत सचिव द्वारा इस तरह का अवैध वसूली की जारी है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वैसे गरीब परिवार जिनके सुपुत्र का निधन हो।वह मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दर-दर ठोकर खा रहा हो उसे ₹5000 की राशि की मांग की जाए यह तो सरकारी अफसर का तानाशाही सामने नजर आ रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button