झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार

नगरआयुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात, शहरी विकास योजनाओं पर हुई चर्चा


नगरआयुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात, शहरी विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मेदिनीनगर (पलामू)।

मेदिनीनगर में नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर प्रशासन एवं शहरी विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button