स्थानीय समाचार

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ में छात्र छात्राओं के बीच किया गया ड्रेस का वितरण

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ में छात्र छात्राओं के बीच किया गया ड्रेस का वितरण

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पड़वा(पलामू):- पंडवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ में कक्षा पहली और दूसरी क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच ड्रेस का वितरण किया गया।स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष असगर अंसारी पूर्व वार्ड सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता पवन विश्वकर्मा,प्रधानाध्यापक हरिनंदन पाठक,सहायक अध्यापक दीपक तिवारी,पंकज तिवारी,अमित तिवारी,संयोजिका बिरांति देवी, रसोइया विमला देवी तथा शोहरी देवी मौके पर उपस्थित रहे।ड्रेस वितरण के पश्चात छात्र- छात्राओं मे काफी उत्साह देखा गया।साथ ही साथ अध्यक्ष असगर अंसारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है हर अभिभावक अपने अपने बच्चों को स्कूल हर रोज भेजे। झारखंड सरकार छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहीं हैं जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए।बच्चे विद्यालय में ड्रेस पहन कर ही आए बच्चे ही देश के भविष्य हैं।शिक्षा के प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए सभी ग्रामीण अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें। कम उम्र में उनसेमजदूरी नहीं कराए।अंसारी ने कहा की स्कूल में छात्र छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होती हैं तो हमें कहें हम यथा संभव उस परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button