लातेहार में सड़क सुरक्षा बैठक: बसें केवल निर्धारित स्टैंड पर रुकेंगी,उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना


लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क लातेहार में सड़क सुरक्षा बैठक: बसें केवल निर्धारित स्टैंड पर रुकेंगी, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस मालिकों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टैंड धमपुर में ही रुकेंगी और वहीं से सवारी का चढ़ाव-उतार किया जाएगा।
प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि कोई बस थाना चौक, धर्मपुर चौक, सर्किट हाउस सहित अन्य स्थानों पर रुकती पाई गई, तो संबंधित बस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके अलावा ऑटो चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने ऑटो इधर-उधर खड़ा न करें, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सभी ऑटो चालक थाना चौक स्थित ऑटो स्टैंड, रोड पार्किंग स्थल तथा स्टेशन रोड स्थित निर्धारित ऑटो स्टैंड पर ही अपने वाहन खड़ा करेंगे।
बैठक में नगर प्रबंधक, बस स्टैंड एवं सब्जी मार्केट के संवेदक सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
![]()




