स्थानीय समाचार

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव मनीष कुमार ने सौंपा प्रभार

Views: 36
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव मनीष कुमार ने सौंपा प्रभार

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की उपस्थिति में उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, मनीष कुमार ने अपने पद का प्रभार राजेश साहू को विधिवत सौंपा।

इस अवसर पर आयुक्त ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी साथ ही परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। आयुक्त ने नवपदस्थ उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी राजेश साहू को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।

आयुक्त कार्यालय, पलामू के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों ने उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button