ब्रेकिंग न्यूज़घाघराझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

लोहरदगा में पेट्रोल पंपों की मनमानी! बॉक्साइट ट्रकों को डीजल देने से इनकार, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

छह चक्का ट्रकों को डीजल नहीं देने, एडवांस मांगने और सीमित तेल देने के आरोप; कालाबाजारी की आशंका जताई

लोहरदगा/गुमला: प्रेम कुमार साहू,
लोहरदगा और गुमला क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालकों की कथित मनमानी को लेकर ट्रक मालिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कई पेट्रोल पंप मालिक नियमों को दरकिनार कर बॉक्साइट ढुलाई में लगे छह चक्का ट्रकों को डीजल देने से मना कर रहे हैं।

लोहरदगा में पेट्रोल पंपों की मनमानी! बॉक्साइट ट्रकों को डीजल देने से इनकार, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

एसोसिएशन के अनुसार, कुछ पंप संचालक यह शर्त रख रहे हैं कि ट्रक मालिकों को 8 दिन पहले एडवांस भुगतान करना होगा, तभी डीजल दिया जाएगा। वहीं, कुछ पेट्रोल पंप केवल 1000 से 2000 रुपये तक का ही डीजल देने की बात कर रहे हैं, जो लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों के लिए बेहद अपर्याप्त है।

ट्रक मालिकों का कहना है कि इतनी कम मात्रा में डीजल देकर ट्रकों का संचालन संभव नहीं है, खासकर जब उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों तक बॉक्साइट ढुलाई करनी होती है। इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

आरोप यह भी है कि जिन बॉक्साइट माइंस मालिकों के अपने पेट्रोल पंप हैं, वे अपने ट्रकों और बड़े वाहनों को प्राथमिकता देकर डीजल उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि अन्य छह चक्का ट्रकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे प्रतिस्पर्धा में असमानता और कालाबाजारी की स्थिति बन रही है।

एसोसिएशन का स्पष्ट कहना है कि अगर पेट्रोल पंप खुले हैं, तो हर उपभोक्ता को उसकी जरूरत के अनुसार डीजल-पेट्रोल मिलना चाहिए। वर्तमान स्थिति नियमों के खिलाफ है और जानबूझकर कृत्रिम कमी दिखाने का प्रयास प्रतीत होती है।

चेतावनी देते हुए एसोसिएशन ने कहा है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

लोहरदगा पेट्रोल पंप विवाद: ट्रकों को डीजल देने से इनकार, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button