स्थानीय समाचार
थाना दिवस पर जमीन विवादों की सुनवाई, दो मामलों का हुआ निष्पादन


बरहरवा संवाददाता
शनिवार को मिर्जाचौकी थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडरो अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला एवं मिर्जाचौकी थाना के एसआई विक्रम बाउरी के नेतृत्व में जमीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गई।
पहले मामले में जुगल किशोर गुप्ता एवं विनोद गुप्ता के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद दोनों पक्षों को न्यायालय का सहारा लेने का निर्देश दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में बूटन पासवान एवं जंजी मुर्मू के बीच चल रहे विवाद में बूटन पासवान को न्यायालय के आदेश के आधार पर संबंधित जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि होता है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।
![]()




