ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट ने मनाया पत्रकार सम्मेलन और साईं महोत्सव

AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट ने मनाया पत्रकार सम्मेलन और साईं महोत्सव

तेनुघाट — शुक्रवार 1 मई को AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के प्रथम चरण में साईं भक्त पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया ने अनोखी पहल की.तीन चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में पत्रकार सुरक्षा कानून पर परिचर्चा के दौरान प्रीतम भाटिया ने पत्रकारों की दुर्दशा के लिए बड़े मीडिया हाऊस और दलाल संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा कि कड़ा सवाल पूछने पर एक मंत्री के जाते ही पत्रकार की पिटाई होती है और अन्य पत्रकार उसे बचाने की जगह वीडियो बनाते हैं,इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है.उन्होने कहा कि आज जो दुर्दशा है उसके लिए पत्रकारों की गुटबाजी और बड़े मीडिया हाऊस पूरी तरह जिम्मेदार हैं.उन्होने कहा कि झारखंड में पत्रकारों सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा जब तक आप पेन डाउन नहीं करेंगे.उन्होने नारा दिया पत्रकार दलाली छोड़ो और दलाल पत्रकारिता छोड़ो.

AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट ने मनाया पत्रकार सम्मेलन और साईं महोत्सव

मौके पर उद्घाटन कर्ता के रूप में उपस्थित अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीमा लेकर आए थे। वे बोले इस बार सरकार बनाने के बाद हेमंत सोरेन बीमा योजना लागू कर चुके थें लेकिन कुछ तकनीकी खामियां हुई जिससे यह योजना लागू नहीं हो पाई। वे बोले मैं प्रयास करूंगा कि प्रीतम सिंह भाटिया जैसे जुझारू पत्रकार नेता को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूं.उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग झारखंड में अल्पसंख्यक पत्रकारों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेगा और मैं निवेदन करूंगा कि अल्पसंख्यक पत्रकारों की कोई समस्या हो तो उसे आयोग तक जरुर लाएं.

मौके पर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा कि मैंने ऐसोसिएशन का संघर्ष पिछले 10 सालों से देखा है और आप लोग भाग्यशाली हैं कि प्रीतम सिंह भाटिया जैसा जुझारू और ईमानदार व्यक्ति आपका नेतृत्व कर रहे हैं.वे बोले मैंने अपने कॉम्प्लेक्स में AISMJWA पत्रकार संगठन को नि: शुल्क कार्यालय इसीलिए भी दिया है ताकि पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने की यात्रा का मैं भी हिस्सा बनूं.
मौके पर विशिष्ट अतिथि सोना देवी युनिवर्सिटी के कुलाधिपति समाजसेवी प्रभाकर सिंह ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हम आपके कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। उन्होने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना हर सरकार की पहली जिम्मेदारी है। मीडिया एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माता है.

कार्यक्रम में ऐसोसिएशन के झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि ऐसोसिएशन ने झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए 365 दिन 24 घंटे अपने मोबाइल नंबर चालु रखें विशेषकर प्रीतम सिंह भाटिया रात-दिन पत्रकारों की सम्मान व सुरक्षा के लिए चिंतित व कार्यरत हैं.उन्होन‌ कहा कि काम करने पर मुझे एक साधारण सदस्य से झारखंड का प्रभारी बनने का मौका मिला है। वे बोले दूसरे संगठनों में लाईन लगने से बेहतर है हमारे संगठन का पदाधिकारी बनकर स्वतंत्र रूप से अपनी क्रांतिकारी पहचान बनाएं.
प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने कहा कि आज हम पत्रकार बंधु को एक साथ मिलकर अपने हक के लिए आवाज उठाना होगा। वरना हम एक दूसरे के पैर खींचने में लगे रहेंगे तो हम सभी हमेशा पीछे नज़र आएंगे।
मौके पर ऐसोसिएशन के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने नरेश श्रीवास्तव का चयन करते हुए उनके नाम की घोषणा की जिसके बाद तुलसी भवन तालियों से गूंज उठा।नरेश श्रीवास्तव एक मृदुभाषी और अनुभवी पत्रकार हैं जिनके अध्यक्ष बनने से झारखंड में AISMJWA मजबूत होगा.

AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट ने मनाया पत्रकार सम्मेलन और साईं महोत्सव

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेश श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड के पत्रकारों को जब और जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं वहां जरूर साथ रहूंगा.वे बोले बहुत जल्द नयी प्रदेश कमिटी की घोषणा बोकारो में एक बड़े आयोजन के साथ होगी.
कार्यक्रम के दौरान ऐसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय पल्लिवार ने कहा कि देश में ऐसे भी प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने अपनी सरकार की कमजोरियां गिनाने पर पत्रकारों को सम्मानित किया लेकिन अब माहौल बीते कुछ वर्षों से बदल चुका है.वे बोले अब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का सही समय आ गया है नहीं तो पत्रकारों की जगह चारों ओर चाटूकार नजर आएंगे.
इस अवसर पर पत्रकार और अधिवक्ता सुभाष कतरियार,वीरेंद्र कुमार, अन्नी अमृता, विनोद सिंह, राजेश सिंह, रतन कुमार सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान, बॉबी राज, पवन कुमार, जीवन सागर, दिलीप कुमार, प्यारेलाल, अनिल कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पर अपने विचार रखे.
द्वितीय सत्र में भोजनावकाश के बाद विभिन्न जिलों से आए ऐसोसिएशन के पदाधिकारी अभय पल्लिवार,सुभाष कतरियार,प्रशांत सिन्हा,राजेश सिंह,देवेंद्र सिंह,राहुल कुमार,चरणजीत सिंह,कुणाल सिंह राजपूत,अजय महतो को पत्रकार हित में कर्मठता हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.वहीं ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी रहे दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार के मरणोपरांत उनके योगदान के लिए उनकी पत्नी पत्रकार मोहिनी सिंह को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में बोकारो,लातेहार,सरायकेला-खरसावां,जमशेदपुर,चाईबासा,रांची,गोड्डा,दुमका,धनबाद,जामताड़ा,गिरीडीह,रामगढ़ सहित अन्य कई जिलों से पत्रकार शामिल हुए और अपनी बातों को मंच से रखा.एकदिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत साईं आरती से हुई जबकि समापन भजन संध्या व भोग प्रसाद के साथ हुआ.
भजन संध्या में सरायकेला खरसावां एसपी श्रीमती निधी ‌द्विवेदी का बतौर सम्मानित अतिथि आगमन हुआ.जहां उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में कर्मठता हेतु AISMJWA के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी,साईं मानव सेवा ट्रस्ट की संरक्षक कमल राव,मीना प्रसाद,पत्रकार चरणजीत सिंह,भजन कलाकार शंकुतला देवी,साईं एकता परिवार के अध्यक्ष बापूजी राव,योग प्रशिक्षक रमेंद्र नाथ कोले,समाजसेवी चंचल भाटिया और सिमरन भाटिया को सम्मानित किया गया.मौके पर सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा भी उपस्थित हुए एंव भोग प्रसाद व भजन कीर्तन का आनंद लिया.
ट्रस्ट द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बाबा की धूनी,प्रतीक चिन्ह और सच्चरित्र देकर सम्मानित किया गया.अतिथियों ने साईं महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सबका मालिक एक बताने वाले संत हैं साईं बाबा जिनके दरबार में अमीर,गरीब,जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है.पूरे विश्व से भक्त शिरडी आते हैं.
कार्यक्रम में भजन कीर्तन व आरती सुनील बहादुर,शकुंतला देवी,बापूजी राव व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुत किए.साई एकता परिवार के भजन‌ गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को झूमाया.कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी प्रभाकर सिंह,देवेंद्र सिंह,अरूणा भाटिया,चंचल भाटिया,कमल राव,सतीश प्रसाद,नीलम उपाध्याय,चरणजीत सिंह सहित अन्य कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रथम सत्र में मंच संचालन बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा ने जबकि द्वितीय सत्र में आशीष गुप्ता ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों की गुटबाजी के नतीजों पर अपनी धारदार भाषा में किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button