झारखंड समाचारगोमियाट्रेंडिंग

गोमिया में कड़ी निगरानी के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी शामिल

Views: 88
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
गोमिया में कड़ी निगरानी के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी शामिल

रिपोर्ट:
गोमिया। गोमिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। इस परीक्षा में कुल 1464 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक 720 अभ्यर्थी पिट्स मॉडर्न स्कूल में, 384 अभ्यर्थी प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में तथा 360 अभ्यर्थी राजकीयकृत नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं।

गोमिया में कड़ी निगरानी के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी शामिल

कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) मुकेश मछुआ के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा से एक दिन पूर्व गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल महतो एवं आईईएल थाना प्रभारी एस.के. मंडल की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों और लॉज में छापेमारी अभियान चलाया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

गोमिया में कड़ी निगरानी के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी शामिल

एसडीएम मुकेश मछुआ ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जा रही है। केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

Loading

गोमिया में कड़ी निगरानी के बीच JPSC परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button