गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

गुमला:जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न:तरुण क्रिकेट क्लब बनी विजेता

Views: 280
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
गुमला:जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न:तरुण क्रिकेट क्लब बनी विजेता
  • अपर समाहर्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित

गुमला:- जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में तरुण क्रिकेट क्लब की टीम ने गुमला जाइंट्स की टीम को 58 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। जिसमें अतुल राज ने 55 और संजीव कुमार ने 40 रनों का योगदान दिया। वही, सुनील उरांव ने 4 और सनी कुमार ने 3 विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने गुमला जाइंट्स की टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सुभाष लकड़ा ने 37 और कृष्णा उरांव में 25 रनों का योगदान दिया। तरुण सी सी की ओर से आयुष राज ने 5 और राहुल कुमार ने 4 विकेट झटके। समापन समारोह के मुख्य अतिथि का अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। गुमला में बने पुस्तकालय का सभी लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। हमेशा लक्ष्य का निर्धारण करते हुए आगे बढ़े, जरुर सफलता मिलेगी। अतिथियों द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। गया। मौके पर मुख्य रूप से सुनील कुमार, शशि प्रिय बंटी, मनोज चौधरी, विकास अग्रवाल, बाघम्बर ओहदार, लाल शेखर नाथ सिंह, विमल कुमार, आकाश आनंद, अरविंद कुमार, सदैय जयसवाल, भगवान दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद थे। मंच का संचालन सचिव जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया

बेस्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित.

प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब सौरभ कुमार सिंह, बेस्ट बॉलर सुनील उरांव, बेस्ट फील्डर दिग्विजय कुमार महतो, इमेजिंग प्लेयर सौरभ कुमार सिंह, मैन ऑफ़ द सीरीज सुनील उरांव को दिया गया। अंपायर की भूमिका में सौरभ कुमार अंकित और सौरभ कुमार सिंह थे।

खिलाड़ी लगातार मेहनत करें : अध्यक्ष

गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत करते हुए आगे बढ़े। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। वहीं, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।

Loading

गुमला:जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न:तरुण क्रिकेट क्लब बनी विजेता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button