स्थानीय समाचार

जंगली हाथियों के हमले में मृत 6 लोगों के आश्रितों को 21.75000 लाख मुआवजा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सौंपे चेक

जंगली हाथियों के हमले में मृत 6 लोगों के आश्रितों को 21.75000 लाख मुआवजा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सौंपे चेक

गोमिया —

पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद मंगलवार को गोमिया चौक स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित मुआवजा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम जंगली हाथियों के प्रकोप से प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित था। बीते दिनों हाथियों के हमले में मारे गए 6 लोगों के आश्रितों को सरकार के प्रावधानों के तहत कुल ₹21,75,000 की सहायता राशि दी गई। मंत्री ने स्वयं लाभुकों को चेक सौंपे। प्रत्येक आश्रित को निर्धारित चार लाख रुपये का पूरा भुगतान किया गया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से खड़ी है। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग को प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को समय पर मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

मौके पर वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button