स्थानीय समाचार

ढोठही टोला में भक्ति और आस्था के संग निकली भव्य कलश यात्रा,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी हुईं शामिल

Views: 65
1 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

बालूमाथ (लातेहार), दिनांक: 13 अप्रैल 2026

बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 3003 श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और श्रद्धालु महिलाओं के साथ पदयात्रा कर कार्यक्रम में भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे विधि-विधान और गहन भक्ति भाव के साथ यात्रा को सफल बनाया। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

ढोठही टोला में भक्ति और आस्था के संग निकली भव्य कलश यात्रा,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी हुईं शामिल

इस अवसर पर अनीता देवी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म एवं समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मौके पर जिला परिषद पूर्वी बालूमाथ प्रियंका कुशवाहा, समाजसेवी लक्ष्मण कुशवाहा, प्रवीण सिंह, शशि भूषण प्रसाद, उपेंद्र रंगीला, लाल देव भगत, बिट्टू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजू भगत के नेतृत्व में इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बताया।

अंत में अनीता देवी ने आयोजन समिति को बधाई दी और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जय भोलेनाथ!

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button