स्थानीय समाचार

Gumla News:करंजटोली मुख्य पथ के पास अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत,

Gumla News:करंजटोली मुख्य पथ के पास अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत,

घाघरा थाना क्षेत्र के करंजटोली मुख्य पथ पर दर्दनाक सड़क हादसे में चतमदाग ग्राम निवासी नागो उरांव 54 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहचान करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। पहचान के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन चेहरे की हालत गंभीर होने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में जब घटना की खबर गांव पहुंची, तो मृतक की बहन ने उनके कपड़ों के आधार पर नागो उरांव के रूप में पहचान की पुष्टि की।
मृतक की पत्नी गुहारी उरांव के अनुसार, नागो मंगलवार को घर से निकले थे और करंज टोली स्थित अपनी बहन के घर गए थे। बहन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नागो घर लौटने की बात कहकर निकले थे। बताया जा रहा है कि वह हल्के नशे में थे और घर नहीं पहुंचे
गांव में ही कही घूमते रह गए।हालांकि करंज टोली में बुधवार को देर रात में सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button