स्थानीय समाचार

गोमिया क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

Views: 102
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
गोमिया क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

गोमिया:-गोमिया क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंडप में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो गया है। इस दौरान आइइएल गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप, गोमिया बस्ती के गंधुनिया अहरा दुर्गा मंडप एवं काली मंडप, खुदगड़ा ग्राम के दुर्गा मंडप एवं हजारी बस्ती दुर्गा मंडप, साड़म दुर्गा मंडप एवं होसिर दुर्गा मंडप में चैती दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दिया गया है और मंदिर परिसर में भव्य पंडाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है।

इस अवसर पर गुरुवार को विभिन्न पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई और दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। जहां नौ दिनों तक दुर्गा मंडप में पूजा अर्चना, हवन, महाआरती, दीप महाआरती आदि का कार्यक्रम किया जाएगा। गवर्नमेंट कॉलोनी दुर्गा मंडप से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए खम्हरा स्थित कोनार नदी से कलश में जल भरकर दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। तत्पश्चात पूजा अर्चना शुरू की गई।

इस दौरान पूजा अर्चना एवं दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में सर्वानंद श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, राम प्रताप यादव, जीतू पांडेय, संतोष यादव, आरडी वर्मा, गुड्डू वर्णवाल, वासुदेव यादव, शेर यादव, अजय कसेरा,अशोक यादव, संदीप अग्रवाल,संतोष कृष्णन, राम अवधेश सिंह, भागीरथ नायक, विजय प्रसाद, भवानी गुप्ता, राकेश चौहान, मुन्ना गुप्ता, दासु उरांव, दीपक राम,सुरेश झा, अरुण यादव पिंटू पासवान, लेखराज चौहान आदि शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button