स्थानीय समाचार

घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Views: 92
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second
घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रेम कुमार साहू,

घाघरा ब्लॉक परिसर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और बीएलए-2 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को सही और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना था।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ और बीएलए-2 को मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्हें बताया गया कि घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है, नए योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना है तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करना है।
बीडीओ दिनेश कुमार ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए इसके पुनरीक्षण का कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

उन्होंने सभी बीएलओ और बीएलए-2 से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय के भीतर कार्य को पूरा करें।मौके पर बीपीआरओ शंकर साहू,निर्वाचन कंप्यूटर सहायक ज्योतिलाल महतो सहित कई बीएलओ ,सुपरवाइजर और बीएलए 2 उपस्थित थे ।

Loading

घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button