धनबाद

झरिया के बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Views: 162
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
झरिया के बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, तीन लोग झुलसे

धनबाद: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला इलाके में एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। आग से उठ रहे घने धुएं और गुबार के कारण आसपास का इलाका धुंधला हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में गोदाम से जुड़े राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग की चपेट में एक मवेशी भी झुलस गया, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button