उत्तर प्रदेश

Lucknow: रहीमाबाद के तरौना गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

Views: 85
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second
Lucknow: रहीमाबाद के तरौना गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र के तरौना गांव में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे आवारा कुत्तों के हमले में आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

तरौना गांव निवासी दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका घर पर थी। वह शौच के लिए बाहर गई थी। कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

काफी देर तक जब अंशिका वापस नहीं लौटी तो उसकी मां उसे देखने बाहर निकली। बाहर का दृश्य देखकर वह चीख पड़ी। कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। इसके बाद घायल अंशिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा रोष है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार आवारा कुत्तों के हमले हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो कुत्तों को पकड़ने की मुहिम तेज हुई और न ही टीकाकरण व नसबंदी अभियान प्रभावी ढंग से चलाया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, नसबंदी और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

सोर्स जागरण,

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button