स्थानीय समाचार

Holi News:गोमिया में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Views: 71
0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second
Holi News:गोमिया में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


गोमिया:गोमिया थाना में शनिवार को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता, अंचल अधिकारी आफताब आलम, ने की वही खास तौर से बैठक में बीडीओ महादेव महतो,थाना प्रभारी रवि कुमार , एस आई मनोज कुमार, डॉ पूजा कुमारी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि होली का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है और त्योहार पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को सजग रहना है ¹।

होलिका दहन के लिए कई प्वाइंट चिन्हित

गोमिया थाना क्षेत्र में होलिका दहन के लिए कई प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं और इन जगहों पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी सजग रहना है।

नशा और हुड़दंग से बचें

बैठक में कहा गया कि इस दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं लगाना है और जो स्वेच्छा से रंग या अबीर लगाते हैं, उन्हें रंग लगा सकते हैं। कुछ लोग नशा का सेवन कर हुड़दंग करने की कोशिश करते हैं, उस जगह पर सचेत रहने की आवश्यकता है।

पुलिस की विशेष गश्ती

बैठक में बताया गया कि इस दौरान पुलिस द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा। थाना परिसर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। मौके पर डॉक्टर पूजा कुमारी,मुखिया तारामणि भोक्ता, मुखिया बलराम रजक, शंकर पासवान, मो मुमताज, पसस विष्णु लाल सिंह, राज कुमार यादव, रोहित यादव, बिनोद यादव, शिशु ठाकुर, विकास जैन, गीता देवी, सुधीर कुमार सिंह, इसी प्रकार आई ई एल थाना भी शांति समिति की बैठक की गई, जिसमें बीडीओ सीओ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे, इसी प्रकार जागेश्वर बिहार थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना प्रभारी  प्रकाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इतजाम किए हैं। होली मे डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थानों पर हीआगाजा जलाई जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे | और कहा कि होली की त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए और 18, वर्ष से कम उम्र वाले लड़कों को दोपहिया वाहन न देने कि सख्त चेतावनी दी | नशा का उपयोग कर कानून को हल्के मे लेकर ड्राइव करने पर कड़ी कार्यवाई करने की बात गई है |मोके पर पूर्व पंसस खुशीलाल माहतो , रामसुंदर माहतो ,सुसेन्द्र माहतो ,मो एलुन ,मो मुबारक सुषमा देवी सहित दर्जनों बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल थे |

Loading

Holi News:गोमिया में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button