झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह:अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेली फूलों की होली

Views: 113
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second
झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह:अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेली फूलों की होली
  • झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

झारखंड विधानसभा: बजट सत्र के दौरान आज शाम झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित मंत्रियों और विधायकों ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को रंगों के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है, जिसे हम सभी को उमंग और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button