स्थानीय समाचार

डीएमएफटी एवं अनाबद्ध योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Views: 101
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
डीएमएफटी एवं अनाबद्ध योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

पाकुड़: गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) तथा अनाबद्ध निधि से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी योजनाएं खनन प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए। साथ ही योजनाओं के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। कार्यपालक अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी डीएमएफटी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी कोष का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शी कार्य प्रणाली और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित करने को कहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button