स्थानीय समाचार

निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर में 7 मरीजों को मिली नई जिंदगी

निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर में 7 मरीजों को मिली नई जिंदगी

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में हुआ सफल आयोजन, उपायुक्त ने लिया जायजा

पाकुड़:पाकुड़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में अब तक कुल 7 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन करा चुके मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है और अब वे सामान्य जीवन जीने में सक्षम होंगे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ऑपरेशन थियेटर और अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि फाइलेरिया या हाइड्रोसिल से पीड़ित व्यक्ति बिना संकोच आगे आएं और सरकार की निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाएं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button