जमशेदपुर

सीपीएल प्रीमियर लीग पर सीएनसी चार्जर्स का हुआ कब्जा

Views: 106
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
सीपीएल प्रीमियर लीग पर सीएनसी चार्जर्स का हुआ कब्जा

जमशेदपुर:सीटीआर प्रीमियर लीग ( सीपीएल टाटा मोटर्स ) क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन – 8 का मैच टेल्को ग्राउंड में खेला गया। इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला सीएनसी चार्जर्स बनाम पीई चैंपियन के बीच खेला गया। जिसमें सीएनसी चार्जर्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया । सीएनसी चार्जर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में कुल 92 रन बनाने में सफल हुई। इसमें सर्वाधिक स्कोर विजय कुमार मंडल का रहा । उन्होंने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान अपने टीम को दिया।
उधर पीई चैंपियन की टीम जीत के लक्ष्य निर्धारित 93 रनों का पीछा करते हुए महज 72 रन ही बना पाई। इस प्रकार सीएनसी चार्जर्स की टीम सीटीआर प्रीमियर लीग पर कब्जा जमाने में सफल रही।
सीएनसी चार्जर्स टीम के विजय कुमार मंडल के महत्वपूर्ण 32 रनों के योगदान एवं दो ओवरों में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट लेने तथा मजबूत खिलाड़ी अमित कुमार का इम्तियाज अली द्वारा कैच पकड़े जाने से टीम का रूख विजय श्री में बदल गया ।
श्री मंडल को बेहतरीन पारी खेलने के एवज में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। विजेता एवं उप विजेता टीम को सीटीआर के एम राजा शेखर , कुलदीप कुमार सिंह, श्रीनिवास, गुरु वईया के हाथों पुरस्कृत किया गया। गौरतलब हो कि विगत वर्ष आयोजित सीपीएल प्रीमियर लीग सीजन – 7 पर भी सीएनसी चार्जर्स का ही कब्जा था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button