स्थानीय समाचार

मनिका में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: सीओ अमन कुमार ने जेसीबी से अवैध गुमटी व मकान ढहाया

मनिका में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: सीओ अमन कुमार ने जेसीबी से अवैध गुमटी व मकान ढहाया


मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पचफेड़ी चौक से एसबीआई, बंदुआ जाने वाले मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चौक के समीप अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए जा रहे पक्के गुमटी (सैलून) को पुलिस की उपस्थिति में अंचलाधिकारी (सीओ) अमन कुमार ने जेसीबी से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग की भूमि पर बने एक पक्के मकान को भी हटाया गया।

सीओ अमन कुमार ने बताया कि पचफेड़ी चौक अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है। एसबीआई जाने वाले मुख्य मार्ग पर चौक के पास अतिक्रमण कर पक्का सैलून बना लिया गया था, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुमटी मालिक को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमित भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में गुमटी नहीं हटाई गई।

मनिका में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: सीओ अमन कुमार ने जेसीबी से अवैध गुमटी व मकान ढहाया

इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी मशीन से निर्माणाधीन गुमटी को हटाया। वहीं ग्रामीण विकास की जमीन पर बने पक्के घर को भी ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग से अतिक्रमण हटने से आवागमन सुगम होगा। वहीं इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों में भी हड़कंप देखा गया।

सीओ अमन कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button