स्थानीय समाचार

तेनुघाट में घर में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
तेनुघाट में घर में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार
  • नकदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

तेनुघाट (बोकारो)।तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट-01 नंबर ई-टाइप कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को ई-टाइप कॉलोनी स्थित एक आवास में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर तेनुघाट ओपी कांड संख्या 10/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान कांड के अप्राथमिक अभियुक्त महेंद्र ठाकुर एवं महेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पीक रंग का झोला, 3200 रुपये नकद, एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल तथा जियो भारत कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button