पलामू के पड़वा में माइंस को लेकर बवाल, दलालों द्वारा जमीन के लिए धमकी का आरोप


Bikram Yadav Palamu,
पलामू जिले के पड़वा प्रखंड में संचालित फेयर माईंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कथित अवैध कोयला निकासी और कंपनी के मनमाने रवैये के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, पलामू जिला इकाई के बैनर तले अनिश्चितकालीन महाधरना जारी है।
धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि माइंस प्रबंधन की ओर से दलालों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को डराया और धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनसे जबरन जमीन देने का दबाव बनाया जा रहा है और साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि “अगर जमीन नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।”
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कोयले की अवैध निकासी की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध कोयला निकासी पर तत्काल रोक लगाई जाए और ग्रामीणों को धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
![]()




