स्थानीय समाचार
राधानगर थाना पुलिस ने शराबियों की जांच की


उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराबियों की जांच की। जिसकी सूचना मिलते ही शराबियों ने राह परिवर्तन कर दुसरे रास्ते से निकल रहें थे।
हालांकि पुलिस ने वाहन जांच अभियान के तहत बाइक चालक व चार पहिया वाहनों के चालकों से आवश्यक कागजात की जांच की।
थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय को कार्रवाई हेतु भेजा गया। मौके पर एएसआई उमेश तिवारी,गंगा प्रसाद यादव आदि थे।
![]()




