स्थानीय समाचार

बड़काडीह डिपा टोली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने की आत्महत्या

Views: 109
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second
बड़काडीह डिपा टोली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने की आत्महत्या

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के बड़काडीह डिपा टोली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेश उरांव (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार सुरेश उरांव पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी हालत ऐसी थी कि वह कभी-कभी लोगों से झगड़ा और मारपीट भी करने लगता था। इसी कारण परिवार के लोग उसकी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे घर में ही बंद कर रखते थे।

बताया गया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उसे घर के अंदर ही बंद कर दिया गया था। गुरुवार सुबह जब परिजन दरवाजा खोलने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने छप्पर तोड़कर अंदर झांका। अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। सुरेश उरांव ने घर के अंदर कंडी में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना की सूचना तुरंत घाघरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button