स्थानीय समाचार

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया

Views: 64
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया

बरहरवा।राजमहल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जांच अभियान चलाया। मौके पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में शहर के नया बाजार, लालू मार्केट, मुख्य बाजार ,गांधी चौक, स्टेशन चौक प्रखंड क्षेत्र के कल्याण चक, बेलदार चक,मंगल हाट,मंडई,सहित शहर के विभिन्न ज्वेलरी शॉप, कपड़े दुकान, इलेक्ट्रॉनिक, रेस्टोरेंट, गला वेवसाय, सहित छोटे बड़े दुकान में पहुंचकर दुकान के संचालकों से सीसीटीवी कैमरा, सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी लिया और संचालकों को निर्देश दिया कि अगर सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं है तो जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाए ।

साथ ही किसी भी दुकानदार या व्यवसायीक को रात में दुकान बंद करके जाने समय अगर कीमती सामान, अधिक नगद राशि सहित किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे । जिसे लेकर थाना प्रभारी ने सरकारी सहित पर्सनल नंबर शेयर किया है। और दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह आस्वस्थ किया है कि पुलिस हमेशा सुरक्षा में तैनात है। साथ ही दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल आदि मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button