झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
लातेहार: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल।


लातेहार:-जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर मोड़ के पास आज ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से एक यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो मनिका से हेरहंज आ रहा था. इसी दौरान बिदिर मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो की रफ्तार अत्यधिक होने से दुर्घटना हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी है.
![]()



