स्थानीय समाचार
बरहरवा के हसन टोला गांव में आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल


बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत हसन टोला गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कयुम शेख (24), तारावानी बीवी (40) और अनवर शेख (24) का बगलगीर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]()




