स्थानीय समाचार

नगर पंचायत बजार में कराया गया अतिक्रमण मुक्त

नगर पंचायत बजार में कराया गया अतिक्रमण मुक्त

बरहरवा।राजमहल,शहर के निबंधन कार्यालय के सामने अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को नगर पंचायत के द्वारा शुक्रवार को विधिवत रूप से हटाया गया। इस संबंध में नगर प्रशासक सह सीडीपीओ दानिश हुसैन ने बताया कि उक्त स्थल पर नगर पंचायत के द्वारा दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है ।

जो लंबे समय से कुछ दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया जाने के कारण वाहन पार्किंग करने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसे लेकर उसे दिन पूर्व सभी अतिक्रमण किए दुकानदारों को विधिवत रूप से नोटिस दिया गया था।

जिसे लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से एवं कुछ दुकानदार अपने स्वेच्छा से अपनी दुकान को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त पार्किंग स्थल को नगर पंचायत के द्वारा जल्द डाक बंदोबस्ती किया जाएगा। जिस शहर के मुख्य जगह पर जाम की समस्या से निजात मिल पाएगा।साथ ही उन्होंने गांधी चौक के पास सब्जी मार्केट सहित अन्य दुकानों के कारण रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

जिसे लेकर उन्होंने पुराना थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल को डेली मार्केट शिफ्ट करने के लिए जल्द ही जिले की बैठक पर प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर ऐसा होता है तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और मार्केट भी व्यवस्थित हो पाएगा। साथ ही शरण पार्क के पास साप्ताहिक रविवार हाट है को डेली मार्केट में परिवर्तन करने की भी पहल की जा रही है। शहर के अन्य जगहों पर जहां-जहां अतिक्रमण है वहां जल्द ही नोटिस देखकर उसे हटाया जाएगा।


मौके पर जेई सह प्रभारी सिटी मैनेजर जितेश चौधरी,शशि आंनद, राजेश चौधरी, दशरथ हालदार, विशु हालदार,मो इम्तियाज,नमन कुमार आदि अन्य नपं पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button