स्थानीय समाचार
सियार के काटने से दस वर्षीय बालक घायल


कोटालपोखर।
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के चोंपड़ा गांव में सियार के हमले से एक दस वर्षीय बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चोंपड़ा गांव निवासी सोनीत मंडल का पुत्र अमन कुमार (10 वर्ष) घर के पास बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर उसे काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
![]()




