गोमिया

गोमिया बांध पंचायत के विक्की यादव बने अग्निवीर,क्षेत्र में खुशी की लहर

गोमिया बांध पंचायत के विक्की यादव बने अग्निवीर,क्षेत्र में खुशी की लहर

गोमिया। गोमिया बांध पंचायत अंतर्गत ग्राम महलीबांध, बाबूराम टोला निवासी विक्की यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर पंचायत व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विक्की यादव, रामनाथ यादव के पुत्र हैं। उनके पिता वर्तमान में गोमिया बांध पंचायत सचिवालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं।

विक्की यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे हैं। उनके दोनों भाई-बहन सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं। परिवार के सबसे छोटे सदस्य की इस बड़ी सफलता से घर-परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर गोमिया बांध पंचायत की मुखिया महोदया ने विक्की यादव एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्रामीणों ने भी विक्की की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button