गोमिया
Trending

अचेतअवस्था में मिली गाय की इलाज से पहले मौत,गौ रक्षक दल ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

स्थानीय युवकों ने गाय को पानी पिलाकर बचाने का किया प्रयास,मालिक की तलाश के बाद दामोदर तट पर दी गई समाधि

Views: 43
2 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

अचेतअवस्था में मिली गाय की इलाज से पहले मौत,गौ रक्षक दल ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

गोमिया। प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के गुही अहरा तालाब के समीप रविवार सुबह एक गाय अचेत अवस्था में पाई गई। सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खूंटी नगर के सह संयोजक आदर्श सिंह की नजर गाय पर पड़ी। उन्होंने अपने स्तर से गाय को पानी पिलाया और इसकी सूचना गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष शुभम पांडेय को दी।

सूचना मिलते ही शुभम पांडेय मौके पर पहुंचे। स्थानीय नवयुवकों की मदद से गाय को सड़क किनारे लाया गया। इसके बाद गाय के मालिक की तलाश शुरू की गई। वहीं, इलाज के लिए चिकित्सक को बुलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही गाय की मौत हो गई।

करीब चार घंटे तक गाय के मालिक के नहीं पहुंचने पर सभी लोगों ने संयुक्त रूप से गाय के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। दामोदर तट के सुनसान स्थान पर पूरे विधि-विधान के साथ गाय को मिट्टी दी गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति गाय की सेवा और देखभाल नहीं कर सकता है तो उसे गाय का मालिक नहीं बनना चाहिए। मौके पर संतोष यादव, ओम रजक, सुजल कुमार, मोनू रजक, ओम कुमार, युवराज सिंह, अमृत, मयंक, प्रेम, सोहम और श्रीसांत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button