स्थानीय समाचार

उधवा के प्रवासी मजदूर की मुंबई में इलाज के दौरान मौत,उड़ानें रद्द होने से एम्बुलेंस से लाया जा रहा शव

बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर निवासी प्रवासी मजदूर खालेक शेख (45 वर्ष) की मौत मुंबई में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी हृदय गति रुक जाने से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, शनिवार को मुंबई में मौजूद परिजनों ने मृतक का शव हवाई जहाज से गांव लाने की तैयारी की थी, लेकिन इंडिगो सहित कई उड़ानें रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः परिजनों ने निर्णय लिया कि शव को एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया जाएगा। परिजनों के अनुसार शव रविवार शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है।

बताया जाता है कि खालेक शेख करीब दस माह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, जहां वे आम, अनार सहित कच्चे फलों के कारोबार से जुड़े थे। मृत्यु की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button