झारखंडस्थानीय समाचार

किसान उत्पादक संगठन ने मनाया विश्व मृदा दिवस

किसान उत्पादक संगठन ने मनाया विश्व मृदा दिवस

कांके। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कांके ब्लॉक 4S4R फ़ॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी और प्रदीप फॉस्फोरस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कांके प्रखंड के हल्दमा गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हल्दमा, हुजीर और चारी गाँव के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी. के. झा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़कर किसान किस प्रकार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कांके ब्लॉक 4S4R फ़ॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र महतो और निदेशक निशा देवी ने संगठन से मिलने वाले लाभों और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

झारखंड जोन के मार्केटिंग मैनेजर शैलेश सिंह ने मिट्टी के गुण, उसके संरक्षण और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

किसान उत्पादक संगठन ने मनाया विश्व मृदा दिवस

पीपीएल कंपनी के कृषि विशेषज्ञ अनंत सिंह तथा सरोज गोप, और यूपीएल कंपनी के पवन सिंह ने किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम, सही दवाइयों के चयन और सावधानियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने विशेषज्ञों से विभिन्न फसलों एवं कृषि तकनीकों पर सवाल भी पूछे तथा सलाह प्राप्त की।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button