झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
लातेहार व पलामू एसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण,


लातेहार:- पुलिस अधीक्षक, लातेहार अंजनी अंजन एवं पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन शुक्रवार को शहर के मुख्य औरंगा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह से छठ पूजा को ले कर की गयी तैयारियों की जानकारी ली. अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छठ घाट में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा नदी में कई स्नानागार बनाये गये हैं. छठ घाट तक पहुंचने वाली रास्ते को दुरूस्त किया गया है और रौशनी की व्यवस्था की गयी है. एसपी ने समिति के द्वारा किये गये इंतजाम पर संतोष जाहिर की. उन्होने विधि व्यवस्था संधारण के लिए कई आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को दिया. मौके पर राकेश दुबे, लक्ष्मी प्रसाद, अनिल गुप्ता, सुधीर प्रसाद समेंत समिति के कई सदस्य शामिल थे.
![]()



