लातेहार

लातेहार:पीसीपीएनडीटी एवं क्लिनिकल एस्‍टैब्लिशमेंट एक्‍ट को लेकर बैठक आयोजित

लातेहार:पीसीपीएनडीटी एवं क्लिनिकल एस्‍टैब्लिशमेंट एक्‍ट को लेकर बैठक आयोजित

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज़ अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं क्लिनिकल एस्‍टैब्लिशमेंट एक्ट (CEA) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों को नियमानुसार, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि दोनों अधिनियमों के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। निजी अस्पताल संचालकों को सेवा गुणवत्ता, पंजीकरण, अनिवार्य रिपोर्टिंग तथा सभी संबंधित दस्तावेजों को अद्यतन रखने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में नियमों के विपरीत गतिविधि पाई जाने पर संबंधित अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिले के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button