स्थानीय समाचार

नवडीहा–करंजटोली मुख्य मार्ग पर धान लदा मिनी ट्रक पलटा,चालक व ग्रामीण बाल-बाल बचे

नवडीहा–करंजटोली मुख्य मार्ग पर धान लदा मिनी ट्रक पलटा,चालक व ग्रामीण बाल-बाल बचे

लोहरदगा। घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा करंजटोली के समीप मुख्य सड़क पर धान से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में किसी के हताहत न होने से चालक व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार ट्रक के पीछे का टायर अचानक फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक सीसी कतरी से धान लोड कर लोहरदगा की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज धमाके के साथ टायर फटने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सूचना प्राप्त होते ही घाघरा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे हटाने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वाहनों को सुचारू रूप से गुजरने में मदद की।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button